Agriculture Supervisor Bharti 2025 कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2025: 1100 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली
Agriculture Supervisor Bharti 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि विभाग में बड़ी भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 1100 कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है, खासकर उन युवाओं के लिए जो कृषि क्षेत्र से संबंधित योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित किए जाने की संभावना है। इसलिए आवेदक अभी से अपनी तैयारी पर ध्यान दें।
Agriculture Supervisor Recruitment 2025 – मुख्य विवरण
नीचे दी गई तालिका में आप भर्ती का संपूर्ण सारांश देख सकते हैं—
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | Agriculture Supervisor Recruitment 2025 |
| विभाग | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| पद का नाम | Agriculture Supervisor |
| कुल पद | 1100 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| शॉर्ट नोटिफिकेशन | 17 जुलाई 2025 |
| विस्तृत नोटिफिकेशन | जल्द जारी होगा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पोस्ट कैटेगरी | Govt Jobs |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Agriculture Supervisor Notification 2025
RSSB द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2025 में शुरू होंगे। विस्तृत विज्ञापन में आवेदन की सही तिथि, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुझाव है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
इस भर्ती के तहत कुल 1100 पद भरे जाएंगे, जिनका वर्गवार विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगा।
Agriculture Supervisor Selection Process
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी—
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
अंत में, दोनों चरणों के बाद मेरिट सूची जारी कर चयनित उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
Agriculture Supervisor Education Qualification
कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है—
- उम्मीदवार ने कृषि विषय के साथ 12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण की हो
या - B.Sc. Agriculture / B.Sc. (Hons) Agriculture / B.Sc. Horticulture डिग्री हो
कृषि क्षेत्र से जुड़ी यह योग्यता अनिवार्य है, तभी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
Agriculture Supervisor Age Limit 2025
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
Agriculture Supervisor Application Fees
राजस्थान सरकार की OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पॉलिसी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है—
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | ₹600 |
| एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी (आरक्षित) | ₹400 |
| दिव्यांगजन | ₹400 |
कृषि पर्यवेक्षक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय आपको निम्न documents तैयार रखने होंगे—
- SSO ID और Password
- आधार कार्ड
- 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लाइव फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Agriculture Supervisor Form 2025 – आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन निम्न स्टेप्स के अनुसार भर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको Agriculture Supervisor Recruitment 2025 लिंक दिखाई देगा।
- इसके बाद “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- अपना SSO ID और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब पूरा फॉर्म खुल जाएगा। इसमें सभी जानकारियाँ जैसे—
नाम, पिता का नाम, जनरल जानकारी, योग्यता, पता आदि भरें। - निर्धारित साइज और फॉर्मेट में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- पेमेंट गेटवे के जरिए आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी सही होने पर “Final Submit” पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
Official Website :- Click Here




